- Crime News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
- Mass wedding ceremony : हिमायतनगर में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह (इजतेमाई शादिया) संपन्न
- सरसम–दरेसरसम सड़क बनी मौत का जाल! ठेकेदार की मनमानी, इंजिनियर की चुप्पी पर भड़का जनाक्रोश
- Road Accident : हिमायतनगर में भीषण सड़क हादसा; आयशर ट्रक की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल
- हिमायतनगर में बढ़ा तनाव: शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए तीसरी बार आमरण अनशन
- Railway News : हिमायतनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों पर सवाल; यात्रियों को बदहाली के हवाले छोड़ रहा प्रशासन
- Strom winde : हिमायतनगर में आंधी-तूफान और बारिश का कहर; फसलें व मकानों को भारी नुकसान
- bloody feud: उधारी के पैसे बने ‘खूनी विवाद’ की वजह; हिमायतनगर में दिनदहाड़े तलवार-चाकू से हमला
Author: hindi.nnlmarathi.com
hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।
नांदेड़ (एम अनिलकुमार) स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय परिसर (डीओसी) स्थित गोदावरी उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कामले, अपर मंडल रेल प्रबंधक आर. के. मीणा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कामले ने सभी से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने की पहल करने की अपील की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नांदेड़ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे बस्तियों में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में…
नांदेड़ (एम अनिलकुमार) दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल में 19 सितंबर को एक बहादुरी भरी घटना घटी, जिसमें एक रेलवे कर्मचारी की तत्परता और सहयोग ने एक सहकर्मी की जान बचा ली है। ड्यूटी पर तैनात सुभाष आर. राठौड़ (अधिकारी/कार्मिक विभाग) को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस गंभीर स्थिति में, जब तत्काल मदद की आवश्यकता थी, तो वहां मौजूद महारुद्र दिगोले (वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी/लेखा विभाग एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक, दक्षिण मध्य रेलवे) ने तुरंत सीपीआर किया और राठौड़ की श्वास नली साफ करके उनकी जान बचाई। दिगोले ने एनडीआरएफ नागपुर और नागरिक सुरक्षा/दक्षिण मध्य रेलवे से आपातकालीन स्थितियों…
हिमायतनगर (एम अनिलकुमार) वाढोणा शहर में स्थित 810 वर्ष से भी अधिक प्राचीन भगवान वेंकटेश बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू हो गया है और सुबह 4 बजे घटस्थापना की गई। इस अवसर पर बालाजी के दर्शन हेतु सैकड़ों भक्त उमड़े थे। नांदेड जिले के हिमायतनगर (वाढोणा ) शहर में सैकड़ों वर्ष पुराना भगवान वेंकटेश बालाजी का मंदिर बजरंग चौक के पश्चिम दिशा में स्थित है, जो यादवकालीन है। यद्यपि बाद के काल में मंदिर की मरम्मत के कारण यह मंदिर प्राचीन नहीं लगता, फिर भी मंदिर में स्थापित मूर्तियों और निर्माण शिलाओं से हेमाडपंती कला का विन्यास स्पष्ट दिखाई देता…
मुंबई| देश में 22 सितम्बर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का दूसरा चरण लागू हो रहा है। ये सुधार भारत की आर्थिक वृद्धि को नई गति देने वाले हैं, ऐसा मत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज व्यक्त किया। वे प्रसिद्ध गीतकार और शायर मनोज मुंतशिर की संकल्पना पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम “मेरा देश पहले – द नेशन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी” में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नीता अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा, पूर्व…
हिमायतनगर (एम अनिलकुमार) आश्विन शुद्ध प्रतिपदा शके 1947, तारीख 22 सितंबर को वाढोणा स्थित माता कालिंका मंदिर में ‘उदो… उदो… ‘ के जयकारो और भंडारा उडाते हुए घटस्थापना संपन्न हूई। इस अवसर पर मंदिर परिसर पुजारियों के मंत्रोच्चार और अभिषेक-महापूजा से गूंज उठा। हिमायतनगर (वाढोणा) शहर की कुलस्वामिनी माता कालिंका देवी (काली माँ) का महत्व सर्वत्र व्याप्त है। इस मंदिर में स्थित मूर्ति, जो आशीर्वाद प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है, वाकाटक-चालुक्य काल की है। राक्षसों का नाश करने वाली और धर्म की रक्षा करने वाली महिषासुरमर्दिनी के रूप में यह प्रतिमा सैकड़ों वर्षों से भक्तों की श्रद्धा में है।…
हिमायतनगर (एम अनिलकुमार) वाढोणा शहर कि कुलस्वामिनी माता कालिंका देवी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आश्विन शुद्ध प्रतिपदा १९४७ तारीख 22 सितंबर से नवरात्रि महोत्सव पूरे जोर-शोर से शुरू होगा। सभी पुरुष एवं महिला भक्त इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाएँ। ऐसी अपील मंदिर समिति ने सदस्य एवं ग्रामवासियो ने की है। आश्विन शुद्ध प्रतिपदा, 1947 सोमवार को माता कालिंका देवी का महाभिषेक एवं अलंकार पूर्व विधायक माधवराव पाटिल जवलगाँवकर द्वारा प्रातः 09.01 से 11.30 बजे के शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। साथ ही, प्रतिदिन रात्रि…
नांदेड (एम अनिलकुमार) नांदेड जिले के किनवट हिमायतनगर तहसील के बीच में स्थित सहस्त्रकुंड का प्रपात सितंबर माह में हुई भारी बारिश के कारण उफान पर है। प्रकृति का अद्भुत चमत्कार मानेजानेवाला सहस्रकुंड जलप्रपात पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन रहा है। इस वर्ष नांदेड़ जिले के किनवट, हिमायतनगर तालुका, विदर्भ के उमरखेड़, ढांणकी आदि क्षेत्रों में चार-पाँच बार भारी बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही, ईसापुर बाँध से छोड़े गए पानी के कारण मराठवाड़ा-विदर्भ सीमा पर बहने वाली पैनगंगा नदी भी उफान पर है। इस नदी के प्रवाह पर निर्भर सहस्रकुंड जलप्रपात चौथी बार उफान पर है।…
नांदेड़ (एम अनिलकुमार) बारिश के कारण गोदावरी नदी का पानी राहेगांव और किकी दो गाँवों को जोड़ने वाले पुल तक पहुँच गया था, जिसके कारण राहेगांव का संपर्क पिछले पाँच दिनों से कटा हुआ था गाँव के नागरिकों ने तहसीलदार संजय वरकड़ को गाँव के बीमार लोगों के उपचार की आवश्यकता के बारे में सूचित किया। उन्होंने ज़िला कलेक्टर राहुल कर्डीले को इस मामले की जानकारी दी और उनके निर्देशानुसार, उन्होंने तुरंत एसडीआरएफ के पुलिस निरीक्षक श्री राठौड़ और तालुका स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण मुंडे से संपर्क किया और आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात, एसडीआरएफ की मदद से एक चिकित्सा दल राहेगांव…
Danger of electric wires : कामारी गाँव में बिजली के तारों का खतरा; 25 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
नांदेड (एम अनिलकुमार) नांदेड जिले के हिमायतनगर तालुका के कामारी गाँव में जगह-जगह लटकते बिजली के तारों के जाल से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तार सड़क पर चलने वाले नागरिकों के सिर तक नीचे पहुँच गए हैं, जिससे ग्रामीणों की जान को बड़ा खतरा है। अशोक पाटिल ने माँगें तुरंत पूरी न होने पर 25 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पिछले 30-40 वर्षों से झुके हुए बिजली के खंभों, जर्जर तारों, बार-बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गाँव में बिजली के उपकरण भी बार-बार खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत…
हिमायतनगर (एम अनिलकुमार) “आरक्षण आमच्या हक्काचं, नाही कुणाच्या बापाचं… उठ बंजारा जागा हो, आरक्षणाचा धागा हो…” शुक्रवार को हिमायतनगर तालुका ऐसे ही जोशीले नारों से गूंज उठा। अनुसूचित जनजाति आरक्षण की मांग को लेकर समस्त बंजारा समुदाय द्वारा निकाला गया विशाल महाएलगार मोर्चा सीधे तहसील कार्यालय पहुँचा। मोर्चे के दौरान हैदराबाद राजपत्र के अनुसार पंजीकृत बंजारा समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की पुरज़ोर माँग की गई। पूर्व में हैदराबाद राजपत्र लागू करके मराठा समुदाय को आरक्षण मिला था, और उसी तर्ज पर बंजारा समुदाय को भी न्याय मिले, यह माँग मोर्चा की ओर से उठाई गई।…