Author: hindi.nnlmarathi.com

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

हिमायतनगर, संवाददाता| हिमायतनगर तालुका के बोरगडी तांडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में ससुराल आए एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इस हादसे में दंपती के तीन छोटे बच्चे माता-पिता के साये से वंचित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पायल विनोद राठोड (35) और उनके पति विनोद रंगराव राठोड (40) अपने परिवार के साथ बोरगडी तांडा नंबर 1 में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे…

Read More

हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर में समाजसेवक हाजी अब्दुल वहीद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी (इजतेमाई शादिया) सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 31 जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नांदेड निवासी तथा हिमायतनगर के जवाई हाजी अब्दुल वहीद सेठ होंडा कंपनी के डीलर हैं और पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनके तहजीब फाउंडेशन के माध्यम से वर्ष 2007 से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक उनके प्रयासों से 540 से अधिक जोड़ों के…

Read More

हिमायतनगर, एम.अनिलकुमार | नांदेड जिले में आनेवाले हिमायतनगर तहसील के ग्राम सरसम से दरेसरसम तक बनी नई डामरी सड़क अब विकास का नहीं, बल्कि सीधे मौत का रास्ता बनती जा रही है। सड़क किनारे बिना किसी सोच-समझ के खड़े किए गए सीमेंट बैरिकेड (कंक्रीट खंभे) हर गुजरते वाहन को हादसे की दहलीज पर खड़ा कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि, इन खतरनाक बैरिकेड्स पर न रिफ्लेक्टर हैं, न चेतावनी बोर्ड, न ही कोई लाइट व्यवस्था। रात के अंधेरे में ये सफेद खंभे अचानक सामने आते हैं और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। खासकर दोपहिया…

Read More

हिमायतनगर,संवादादाता | हिमायतनगर–सिरंजनी रोड पर शनिवार (25 अप्रैल) दोपहर करीब 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमायतनगर स्थित शासकीय धान्य गोदाम से मौजे कोठा और एकंबा गांव की ओर राशन लेकर जा रहे आयशर ट्रक (क्रमांक MH26-7776) ने सिरपल्ली–सिरंजनी मार्ग से आ रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MH29-AZ 4538) को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना एचपी गैस गोदाम के सामने मुख्य सड़क पर हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गणेश सदाशिव जाधव (उम्र 55 वर्ष, निवासी सिरपल्ली)…

Read More

हिमायतनगर (एम. अनिलकुमार ) स्वाभिमानी संभाजी ब्रिगेड की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए शहर के मध्य भाग में जगह देने की मांग को लेकर तारीख 21 मंगलवार से तीसरी बार आमरण अनशन शुरू किया गया है, जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इससे पहले 17 फरवरी और 31 मार्च 2026 को भी नगर पंचायत कार्यालय के सामने आमरण अनशन किया गया था। उस समय प्रशासन ने 15 अप्रैल तक मांग पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया था। हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप…

Read More

हिमायतनगर, एम. अनिलकुमार | करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का दावा करने वाला हिमायतनगर रेलवे स्टेशन हकीकत में अव्यवस्था, लापरवाही और घटिया काम का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। अंतिम चरण में होने का दावा किए जा रहे कामों की सच्चाई यह है कि यात्रियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। ठेकेदार और रेलवे प्रशासन की मिलीभगत या घोर लापरवाही के कारण पूरे प्रोजेक्ट पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर अब तक कोच पोजीशन बताने वाले डिजिटल डिस्प्ले तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को अंधेरे में रखा जा…

Read More

हिमायतनगर, अनिल मादसवार| हिमायतनगर शहर और तालुका क्षेत्र में रविवार रात अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई गांवों में घरों की टिन की छतें उड़ गईं, जबकि कुछ स्थानों पर मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से तालुका के मौजे आंदेगांव (पश्चिम) क्षेत्र में तूफान का असर अधिक देखने को मिला। कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को भारी नुकसान – आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को भी बड़ा झटका लगा है। ईलाक़े में…

Read More

हिमायतनगर (संवादादाता) कभी-कभी छोटी सी उधारी भी बड़े खून-खराबे की वजह बन जाती है—ऐसा ही चौंकाने वाला मामला हिमायतनगर के उमरचौक में सामने आया है। साप्ताहिक बाजार के दिन भीड़भाड़ के बीच पैसों के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति पर तलवार-चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। 8 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे, उमरचौक कमान के पास यह घटना उस वक्त हुई जब शिकायतकर्ता शाकीर हुसैन अपने उधार के पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया और “तू हमारे आदमी को पैसे मांगता क्या?” कहते हुए आरोपियों…

Read More

हिमायतनगर, एम. अनिलकुमार | अवैध गुटखा और पान मसाला कारोबार के खिलाफ हिमायतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील के ग्राम पोटा बु. क्षेत्र से करीब 4 लाख 88 हजार 300 रुपये का प्रतिबंधित माल जब्त किया है। इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर तारीख 23 मार्च की रात करीब 9:20 बजे हिमायतनगर पुलिस ने पोटा बु. इलाके में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कि…

Read More

निज़ामाबाद, एस नविनकुमार| जिले के नंदीपेट, डोणकेश्वर मंडल अंतर्गत नडकुडा गांव में ग्रामदैवत श्री श्री श्री अग्निमल्लन्ना के पावन जत्रोत्सव का आयोजन दिनांक 19 से 23 जनवरी 2026 तक अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को पारंपरिक अग्निकलश शोभायात्रा के साथ इस पाँच दिवसीय धार्मिक महोत्सव की भव्य और भावपूर्ण शुरुआत हुई। ढोल-हलगी की गूंजती थाप पर सिर पर प्रज्वलित अग्निकलश धारण कर हजारों महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। यह दृश्य श्रद्धा, संयम और समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर गया। शोभायात्रा ने ग्राम संस्कृति और लोक…

Read More