- Isapur dam were opened : ईसापुर बांध के 13 गेट खोले गए… हदगांव तालुका में नदी किनारे की खेती को भारी नुकसान
- District Collector Rahul Kardile : नदी किनारे बसे गाँवों के लिए अलर्ट जारी- ज़िला कलेक्टर राहुल कर्डिले
- Mukheda Heavy Rain : मुखेड़ तालुका में बादल फटने जैसी बारिश ने मचाई तबाही
- Kavad Yatra : रामजी की निकली सवारी… श्रावण मास में भव्य कावड़ यात्रा से भगवामय वातावरण
- MLA Baburao Kadam Kohlikar : विधायक बाबूराव कदम कोहलीकर ने पैनगंगा नदी के किनारे बाढ़ स्थिति का निरीक्षण किया
- Vishnupuri project : ज़िला कलेक्टर राहुल कर्डिले ने विष्णुपुरी परियोजना का दौरा कर निरीक्षण किया
- Former MLA Madhavrao Patil Jawalgaonkar : बाढ़ से हुए नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण करें – पूर्व विधायक माधवराव पाटिल जवलगांवकर
- MP Nagesh Patil : सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने किया हिमायतनगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
Author: hindi.nnlmarathi.com
hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।
हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर (वाढोना) स्थित श्री परमेश्वर मंदिर में “ॐ नमः शिवाय” नाम जप यज्ञ के साथ श्रावण मास उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने यज्ञ में भाग लिया और 27 जुलाई से 21 अगस्त तक संगीतमय भागवत कथा, संगीतमय संत चरित्र कथा और संगीतमय शिव पुराण कथा जैसे विभिन्न धार्मिक सप्ताहों का आयोजन किया गया है। श्री परमेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने पंचक्रोशी में रहणें वाले श्रद्धालुओं से धार्मिक सत्संग कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप ही जीवन का सच्चा सार है और इसमें सभी…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 361 पर नांदेड़ और अर्धापुर के बीच दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है। सांसद अशोकराव चव्हाण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात (MP Ashokrao Chavan met Nitin Gadkari) कर इन स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने की माँग की। संसद भवन स्थित कार्यालय में आयोजित एक चर्चा में सांसद अशोकराव चव्हाण ने बताया कि कई स्थानों पर नागरिकों और वाहन चालकों के लिए राजमार्ग पार करने हेतु सुरक्षित स्थानों की कमी के कारण, पैदल…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| शहर में एक परप्रांती को स्थानीय लोगों के साथ अभद्र और आक्रामक व्यवहार करते पाया गया। इसके बाद, कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की और उसे समझाते हुए माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया। यह घटना नांदेड शहर के बस स्टैंड इलाके में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नांदेड़ शहर के बस स्टैंड के एक सुविधाजनक शौचालय में जब परप्रांती व्यक्ती से मराठी में बात करने के लिए कहा गया, तो उसने स्थानीय नागरिकों को अपमानजनक तरीके से जवाब देते हुए कहा, “ज्या नही बोलता क्या….? करना है करले… …? ऐसी भाषा का उपयोग किया। इस…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने मामूली बात पर एक व्यक्ति की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना नांदेड़ के खुदवे नगर इलाके में हुई थी, जहाँ आरोपी मोहम्मद आमिर मोहम्मद गौस और मोइन खान पाशा खान ने स्थानीय निवासि व्यक्ती की हत्या कर उनके बीच भय का माहौल पैदा कर दिया था। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी खुदवे नगर इलाके से जुलूस निकालात हुए समाज को यह संदेश दिया…
नांदेड़| मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांग पीजी मेडिकल छात्रों के लिए आठ घंटे काम का नियम लागू करने की मांग की गई है। बेरोजगार दिव्यांग समिति ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। समिति के नांदेड अध्यक्ष राहुल साल्वे के अनुसार दिव्यांग पीजी मेडिकल छात्रों से अवैध रूम से अत्यधिक काम कराया जा रहा है। उन्होंने नियमानुसार 1992 की सेंट्रल रेजिडेंसी स्कीम लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मांग नहीं मानी गई तो नौ और 15 अगस्त को नांदेड में दिव्यांगजन आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट…
नांदेड़| नांदेड़ ज़िले की सीमा से लगे बीदर शहर में स्थित धार्मिक स्थल श्री नानकजीरा साहेब गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के ज़रिए मिली है। इससे कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सिख समुदाय व्यथित है। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देवजी का गुरुद्वारा कर्नाटक के बीदर शहर में स्थित है। यह गुरुद्वारा दुनिया भर में गुरुद्वारा नानकजीरा साहेब के नाम से प्रसिद्ध है। साथ ही, यहाँ प्रतिदिन हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। नांदेड़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीदर जाते हैं। शुक्रवार, 18 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीदर गुरुद्वारे…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| पु.ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी, सांस्कृतिक कार्य विभाग, महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘महाराष्ट्र राज्य उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकृत संस्थाएँ या लाइसेंस प्राप्त सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन 20 जुलाई से 20 अगस्त 2025 तक केवल पु.ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी, मुंबई की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएँगे। अपूर्ण आवेदनों को रद्द माना जाएगा। यह प्रतियोगिता निःशुल्क है और सरकार का उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| 2014 के बाद की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए, भारतीयों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में व्याप्त अस्पष्टता को स्पष्ट करते हुए, प्रसिद्ध पत्रकार अशोक वानखेड़े, दिल्ली ने अपनी प्रबल राय व्यक्त की, “वोट दान के लिए हैं, बिक्री के लिए नहीं, तभी लोकतंत्र बचेगा।” अशोक वानखेड़े 13 जुलाई को नांदेड़ के जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित नियोजन भवन में “भारतीय लोकतंत्र का भविष्य” विषय पर परम पूज्य स्वामी रामानंद तीर्थ स्मृति व्याख्यानमाला के प्रथम पुष्पपर चर्चा हेतु मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक शिविर में, जिला कलेक्टर राहुल कर्डिले और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेघना कावली के मार्गदर्शन में हाल ही में जिला अस्पताल नांदेड़ में हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों की टुडी इको जाँच की गई। इस शिविर में नांदेड़ जिले के कुल 95 बच्चों की जाँच की गई और अगस्त माह में बालाजी अस्पताल, मुंबई में निःशुल्क हृदय शल्य चिकित्सा के योग्य कुल 24 बच्चों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस शिविर के लिए, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. संजय पेरके, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर अप्पनगिरे, निवासी चिकित्सा…
नांदेड़, एम अनिलकुमार| मुकरमाबाद पुलिस ने एक अवैध जुआ अड्डे पर छापा मारकर 1,27,200 रुपये का गॅम्बलिंग सामग्री और नगदी माल जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध जुआ अड्डे के संचालक में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश पर, मुकरमाबाद चौकी प्रभारी सपोनी राजू चव्हाण को 15 जुलाई, 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना मिलने पर ग्रामीण गाव रावी के एक खेत में नींबू के पेड़ के नीचे बिना लाइसेंस के अवैध रूप से जुआ खेल…