नांदेड (एम अनिलकुमार) हिमायतनगर पुलिस ने दूधड़ में हुई महिला की हत्या का मामला मात्र छह घंटे में सुलझाकर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना कि, विस्तृत जानकारी यह है कि, अन्नपूर्णा कोडबाराव शिंदे (उम्र 50) की 8 सितंबर से 9 सितंबर, 2025 की सुबह 8 के बीच उनके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस निरीक्षक अमोल भगत के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गोपनीय सूचना के आधार पर, संदिग्ध सुनील भारत हातमोड़े उम्र 30, निवासी दूधड़, हिमायतनगर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान, अपराधी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। अपराधी और मृतक महिला के बीच अनैतिक संबंध थे। 9 सितंबर को, मृतक महिला ने गाँव छोड़कर साथ रहने का दबाव अपराधी पे डालने पर गुस्से में आकर गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की।


इस वारदात कि ज्यांचं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना पाटिल के मार्गदर्शन में, सूरज गुरव, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी डी.एस. हेक, डैनियल बेन, पुलिस निरीक्षक अमोल भगत, सपोनि विशाल वाथोरे, पुपानी अजीमोहिन शेख और पुलिस कर्मियों ने इस जाँच में भाग लिया। हत्या की आगे की जाँच जारी है।
