नांदेड, एम अनिलकुमार| “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नांदेड जिले में आनेवाले हिमायतनगर शहर के मुख्य मार्ग पर एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाते हुए इसमें भाग लिया।


14 अगस्त (गुरुवार) को श्री परमेश्वर मंगल कार्यालय मैदान से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली में शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे नारे लगाए। आज की तिरंगा रैली से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

इस रैली में सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के छात्र, सामाजिक संगठन, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। उसासे क्षेत्र देशभक्ति के रंगों से भर गया।
