नांदेड़, एम अनिलकुमार| शहर के तेज़ी से बढ़ते तरोड़ा खुर्द क्षेत्र की तिरंगानगर-रघुनाथनगर बस्तियों में, एम.एल.ए. बालाजीराव कल्याणकर के अथक प्रयासों से भूमिगत जल निकासी, सीमेंट सड़कें और पाइप से जलापूर्ति योजनाएँ शीघ्रता से पूरी हुईं। हालाँकि, स्वच्छता बनाए रखने के लिए घंटा गाड़ियों की कमी थी।

9 जुलाई 2025 को यहाँ की विकास समन्वय समिति ने नगर निगम के तरोड़ा सांगवी क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त को एक ज्ञापन दिया। इस पर तत्काल कार्रवाई की गई। जब घंटा गाड़ी इस बस्ती में पहुँची, तो गणमान्य नागरिक संजय सिंह चव्हाण और कैलाश सावते ने घंटा गाड़ी की पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की।

चालक साईनाथ भीसे और सफाई कर्मचारी किशन हिंगोले का फुलमालाओ से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पे सेवानिवृत्त जिला प्रचार अधिकारी रामचंद्र देठे ने क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक आयुक्त श्रीमती नीलावती डावरे और स्वच्छता निरीक्षक आनंद गायकवाड़ का आभार व्यक्त किया। इस समय आनंद कंगुले, बालाजी देवकांबले, परमानंद नाईक आदि उपस्थित थे।
