नांदेड़| अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद घटना के मद्देनजर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवसीय शोक मनाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते कांग्रेस की ओर से शुक्रवार शाम को शहर में होने वाली मशाल रैली स्थगित कर दी गई है। अगली संशोधित तिथि 15 जून के बाद घोषित की जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हनमंतराव पाटिल बेटमोगरेकर व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने दी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई अनियमितताओं के खिलाफ शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से खा. रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 5 बजे मशाल रैली निकाली जानी थी। लेकिन, गुरुवार को गुजरात के अहमदनगर में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ी दुर्घटना घट गई।

घटना अत्यंत दुखद होने के कारण प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की सलाह पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अगले तीन दिन का शोक मना रही है। इसके चलते आज होने वाली मशाल रैली स्थगित कर दी गई है। मशाल रैली की संशोधित तिथि 15 जून के बाद घोषित की जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हनमंतराव पाटिल बेटमोगरेकर व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने दी है।