Author: hindi.nnlmarathi.com

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| शहर व आसपास के क्षेत्रों में मृग नक्षत्र की बारिश के चलते क्षेत्र के किसानों ने कपास व सोयाबीन की फसल बड़ी मात्रा में लगाई थी। हालांकि पिछले तीन दिनों से बारिश गायब होने के कारण कई किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई थीं। इस बीच किसानों ने चिंता जताई थी, क्योंकि अधिकांश किसानों के बीज अंकुरित नहीं हुए थे। इस बीच गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई भारी बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर ख़ुशी कि लहर दिखाई पडी है। इस साल मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया था कि अच्छी बारिश होगी और उत्पादन…

Read More

नांदेड़| केंद्र सरकार ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। इसी के तहेत शनिवार, 21 जून, 2025 को सुबह 6.45 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुलिस मुख्यालय कावयत मैदान, वजीराबाद, नांदेड़ में मनाया जाएगा। इसके अनुसार, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जिला खेल अधिकारी कार्यालय, नांदेड़ जिला योग संघ और योग विज्ञान को बढ़ावा देने वाले स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से शनिवार, 21 जून, 2025 को सुबह 6.45 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुलिस मुख्यालय कावयत मैदान, वजीराबाद, नांदेड़ में मनाया जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस…

Read More

देगलुर, संवादादाता,गंगाधर मठवाले| देगलुर तालुका के वनाली गांव के एक युवक की बुधवार दोपहर कुएं में तैरते समय करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से हर तरफ हड़कंप मच गया है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट यह है कि वनाली निवासी मंगेश बालाजी पाटिल अपने कुछ मित्रो के साथ वनाली शिवरा निवासी भुजंग पाटिल के कुएं में तैरने गया था। सभी लोग कुएं में तैरने के लिए उतरे। इसी बीच कुछ दोस्तों को जैसे ही पता चला कि उन्हें करंट लग रहा है, वे कुएं से बाहर आ गए। इसी बीच मंगेश भी कुएं से बाहर आने वाला…

Read More

मुंबई| भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, लेकिन जो पार्टी खुद को शक्तिशाली दिखाने की कोशिश करती है, वह अब किसी को भी पार्टी में शामिल कर रही है। अब तक जिन लोगों पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, उन्हीं को सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया गया और मंत्रीपद भी सौंपा गया। अब तो भाजपा ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। जिस व्यक्ति पर माफिया दाऊद इब्राहिम से संबंध होने का आरोप था, उसी को सम्मानपूर्वक भाजपा में शामिल किया गया। अब क्या भाजपा दाऊद को भी पार्टी में शामिल करेगी?…

Read More

धर्माबाद/बासर। निजामाबाद जिले में आनेवाले तीर्थस्थल बासर में गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करने हैदराबाद से आए 18 श्रद्धालुओं में से 5 युवक दुर्भाग्यवश गोदावरी नदी में डूब गए। इस घटना से अनेकोने दुःख जातया है। हैदराबाद के चिंतल बाजार में रहने वाले एक परिवार के 18 सदस्य बासर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन से पहले गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के लिए जाते समय उनमें से 5 को पानी का अंदाजा नहीं था और वे पानी में जमा रेत के कारण नदी में डूब गए। इस घटना को अन्य रिश्तेदारों और नदी किनारे मौजूद लोगों ने देखा।…

Read More

जिला परिषद निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, शाखा अभियंता की खातावार एवं संपत्तिवार जांच कर ठेकेदारों के नाम काली सूची में डालने की बहुजन टाइगर यूथ फोर्स ने कि मांग नांदेड, एम अनिलकुमार | पंचायत समिति हिमायतनगर एवं पंचायत समिति हादगांव जिला नांदेड़ में प्रशासनिक भवन की मरम्मत का कार्य घटिया गुणवत्ता का किया जा रहा है। बहुजन टाइगर यूथ फोर्स महाराष्ट्र राज्य की ओर से जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेघना कावली से मांग की गई है कि, इस कार्य की सतर्कता एवं गुणवत्ता नियंत्रण बोर्ड टीम के माध्यम से जांच की जाए तथा उक्त कार्य करने वाली…

Read More

औरंगाबाद/नांदेड/हिमायतनगर| औरंगाबाद खंडपीठ ने गोरक्षक प्रमुख के खिलाफ मामला रद्द करने का आदेश दिया, जिन्होंने बलि के लिए मवेशियों को ले जा रहे वाहन को रोका, चालक को पीटा और पुलिस को बुलाकर मामला दर्ज कारवाया था। याचिकाकर्ता किरण सुभाष बिच्चेवार, नांदेड़ संभाग गोरक्षा प्रमुख, राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने मवेशियों को ले जा रहे एक अप्पे ऑटो रिक्शा को देखा और वाहन को रोका और पूछा कि मवेशियों को क्यों ले जाया जा रहा है। उससे पूछताछ करने पर उसने गाली-गलौज की, इसलिये उन्होने रिक्शा चालक को पीटा और पुलिस को बुलाकर मामला दर्ज कराया। इसलिए…

Read More

नांदेड़| अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद घटना के मद्देनजर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवसीय शोक मनाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते कांग्रेस की ओर से शुक्रवार शाम को शहर में होने वाली मशाल रैली स्थगित कर दी गई है। अगली संशोधित तिथि 15 जून के बाद घोषित की जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हनमंतराव पाटिल बेटमोगरेकर व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई अनियमितताओं के खिलाफ शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से खा. रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 5 बजे मशाल रैली निकाली…

Read More

शिवनी/किनवट| अप्पारावपेठ में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना घटी है। नांदेड जिले के किनवट तालुका में आनेवाले तेलंगाना सीमा पर स्थित अप्पारावपेठ गांव में गुरुवार कि दोपहर भारी बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के विभिन्न नालों में बाढ़ आ गई। इस बीच, एक किसान बैलगाड़ी पर अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी अचानक बाढ़ के पानी में बैलगाडी उलटाने से पांच वर्षीय बालक अभिनव गजेंद्र गुमुल कि बाढ़ में बह जाणे से मौत हो गई। बाकी चार से पांच लोग बाल बाल बचे है| किनवट तालुका और शिवनी के इस्लापुर इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश…

Read More

विधायक बाबूराव कदम कोहलीकर ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से तत्काल पंचनामा कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग नांदेड़, एम अनिलकुमार| हदगांव-हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र में 09 जून 2025 को तूफान और बेमौसम बारिश के कारण केला, गन्ना, पपीता और बागवानी फसलों को भारी नुकसान हुवा है। हुए नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल पंचनामा कर किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग विधायक बाबूराव कदम कोहलीकर ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है। सोमवारी कि शाम के समय हदगांव और हिमायतनगर तालुका में अचानक बेमौसम बारिश हुई। इससे कई किसानों की केला, गन्ना, पपीता और बागवानी फसलों को नुकसान…

Read More