हिमायतनगर (उत्कर्ष मादसवार) श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान की ओर से शारदीय नवरात्र उत्सव के उपलक्ष्य में हिमायतनगर में श्री दुर्गामाता दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

इस दौड़ का उद्देश्य छत्रपती शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपती संभाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य की भावना को जनमानस में जागृत करना और युवाओं में देव–देश–धर्म की प्रेरणा जगाना है।

दौड़ का आयोजन घटस्थापना से विजयादशमी तक प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे कालिंका मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होता है। इस दौरान सभी शिवभक्त सफेद कुर्ता–पायजामा, सफेद टोपी और पदक धारण कर शामिल हो रहे हैं।

दौड़ में बड़ी संख्या में युवक भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने शिस्तबद्ध और भक्तिमय वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया है। युवाओं का कहना है कि इस दुर्गामाता दौड़ से क्षेत्र में शिवसंस्कार और राष्ट्रभावना का उत्साह प्रबल हो रहा है।

Share.

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

Leave A Reply

error: Content is protected !!
Exit mobile version