नांदेड़, एम अनिलकुमार| शहर में एक परप्रांती को स्थानीय लोगों के साथ अभद्र और आक्रामक व्यवहार करते पाया गया। इसके बाद, कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की और उसे समझाते हुए माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया। यह घटना नांदेड शहर के बस स्टैंड इलाके में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नांदेड़ शहर के बस स्टैंड के एक सुविधाजनक शौचालय में जब परप्रांती व्यक्ती से मराठी में बात करने के लिए कहा गया, तो उसने स्थानीय नागरिकों को अपमानजनक तरीके से जवाब देते हुए कहा, “ज्या नही बोलता क्या….? करना है करले… …? ऐसी भाषा का उपयोग किया। इस दूरव्यवहार की जानकारी मिलने पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर विरोध किया और उसे उसके दूरव्यवहार के बारे में पूछा।

मनसे विद्यार्थी सेना के नगर अध्यक्ष शुभम पाटिल और कार्यकर्ताओं ने परप्रांती व्यक्ती को समझाया। और उन्होंने उसे महाराष्ट्र के सभी मराठी लोगों से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया। इसके बाद, परप्रांती व्यक्ती ने मनसे कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेगा। शुभम पाटिल ने कहा कि अगर कोई नांदेड़ में मराठी भाषा को दबाने की कोशिश करेगा तो उसे मनसे शैली में जवाब दिया जाएगा।

Share.

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

Leave A Reply

error: Content is protected !!
Exit mobile version