हदगांव, शेख चांदपाशा| नई नियमावली के अनुसार राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या बढ़ा दी गई है। इन दस्तावेजों को जुटाना अब एक चुनौती बन गया है। लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक बार शादी करना तो आसान है, लेकिन हदगांव तहसील से नया राशन कार्ड बनवाना कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है।

हदगांव तालुका में कुल 117 सस्ता अनाज की दुकानें हैं, जहां लाभार्थियों की भारी भीड़ देखी जाती है। इस वजह से नए राशन कार्ड बनवाना लोगों के लिए कठिन हो गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर नागरिक को राशन कार्ड, यानी शिधा पत्रिका प्रदान की जाती है। जिसकी मदद से आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर मिलती हैं।

गरीबी रेखा के नीचे, ऊपर और अंत्योदय योजना के अंतर्गत आनेवाले परिवारों को अलग-अलग रंगों के राशन कार्ड दिए जाते हैं। नए राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज, गैस बुक की ज़ेरॉक्स कॉपी, परिवार के मुखिया के बैंक खाते के पहले और अंतिम पन्ने की ज़ेरॉक्स, सभी परिवारजनों के जन्म प्रमाण, स्कूल प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, की ज़ेरॉक्स निवास प्रमाण पत्र आदी देना पड रहा है। पहले राशन कार्ड बनवाना नागरिकों के लिए काफी आसान था और कम दस्तावेजों में यह बन जाता था।

लेकिन अब, विभिन्न प्रमाण पत्रों के आधार पर राशन कार्ड बनवाना पड़ रहा है। यह दस्तावेज सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है। जिसके आधार पर अनाज वितरण होता है। और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। यह पहचान और निवास प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल होता है। लेकिन अब दस्तावेजों की संख्या में हुई वृद्धि के कारण नए राशन कार्ड बनवाना एक कठिन प्रक्रिया बन गई है…!

Share.

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

Leave A Reply

error: Content is protected !!
Exit mobile version