हिमायतनगर (एम अनिलकुमार) कई वर्षों से लंबित मराठा आरक्षण मुद्दे के अंततः समाधान के बाद, नांदेड जिले के हिमायतनगर तालुका समेट कई तालुकाओ में समस्त मराठा समाज की ओर से आनंद उत्सव मनाया गया।

बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग यहाँ श्री परमेश्वर मंदिर के सामने एकत्रित हुए, गुलाल उडाते हुए, जेसीबी पर चढ़े और मराठा योद्धा मनोज जरांगे पाटिल के फोटो के साथ डान्स किया। इस अवसर पर लोगों ने “एक मराठा, लाख मराठा” का जयघोष लगाए, पटाखे फोड़े और खुशियाँ मनाईं। एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर आनंद उत्सव मनाया गया।

क्रांतिसूर्य मनोजदादा जरांगे पाटिल द्वारा आमरण अनशन किये जाणे के बाद मराठा आरक्षण के इस ऐतिहासिक फैसले को मंजुरी दि गई है। साथ ही, समिति के सभी मंत्रियों, राज्य सरकार और इस आंदोलन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी समाजजनों का सम्पूर्ण मराठा समाज की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस हर्षोल्लासपूर्ण उत्सव में गाँव की महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहज भागीदारी देखी गई।

Share.

hindi.nnlmarathi हिंदी समाचार चैनल नांदेड़ (भारत) से सबसे लोकप्रिय है। नांदेड़ स्थित कंपनी 11 अप्रिल 2011 को लॉन्च की गई थी। hindi.nnlmarathi के चीफ एडिटर एम अनिलकुमार है... महाराष्ट्र से समाचार कवरेज, पूरे भारत में खेल, व्यापार, मनोरंजन, यहां राजनीति, आध्यात्मिकता और भी बहुत कुछ है।

Leave A Reply

error: Content is protected !!
Exit mobile version