हिमायतनगर, एम अनिलकुमार| हिमायतनगर में समाजसेवक हाजी अब्दुल वहीद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी (इजतेमाई शादिया) सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 31 जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
नांदेड निवासी तथा हिमायतनगर के जवाई हाजी अब्दुल वहीद सेठ होंडा कंपनी के डीलर हैं और पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनके तहजीब फाउंडेशन के माध्यम से वर्ष 2007 से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक उनके प्रयासों से 540 से अधिक जोड़ों के विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं।
हाल ही में आयोजित इस समारोह में विवाह की रस्में मौलाना मुफ्ती उबेदुल्लाह ने अदा कराईं, जबकि हाफेज अजीम साहब ने नवविवाहित जोड़ों के लिए दुआ की। इस अवसर पर वर-वधू के परिजन, रिश्तेदारों सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कांग्रेस के नगराध्यक्ष शेख रफीक सेठ, पूर्व उपनगराध्यक्ष जावेद सेठ, पूर्व जिला परिषद सदस्य समद खान, काँग्रेस अल्पसंख्यांक विभागाचे जिल्हा उपाध्यक्ष फिरोज खान, हाजी युसुफ खान, अश्रफ खान, जाफर महम्मद खान, अब्दुल बाखी, अब्दुल कलीम, हनीफ सर, मनानं भाई सहित कई प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाळासाहेब रावणगांवकर, वामनराव पाटील वडगांवकर तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में अलहाज अब्दुल मुबीन सेठ, मौलाना अब्दुल कुदूस कुरेशी, आमेर भाई कंपनी, शब्बीर खान, फाहद भाई सहित कई लोगों ने विशेष मेहनत की। कई महीनों की योजना के बाद यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह उपक्रम जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है, और समाज के सभी वर्गों से इसकी सराहना की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में हाजी अब्दुल वहीद सेठ और उनकी टीम के लिए विशेष प्रार्थना की गई।


